भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दी गई 800 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात बिहार में सहकारिता और कृषि क्षेत्र को नई गति देगी। जानिए इस फैसले से किसानों और राज्य को क्या फायदा होगा

भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 800 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात देकर बिहारवासियों का दिल जीत लिया है। सहकारिता के क्षेत्र में बिहार का तेजी से विकास होगा।
किसानों को उनकी उपज का पूरा दाम मिलेगा। किसान समृद्ध होंगे और बिहार आत्मनिर्भर बनेगा। प्रभाकर मिश्रा ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हिंदू नववर्ष नव संवत्सर पर माननीय अमित शाह जी द्वारा बिहार को दी गई सौगात बिहार के नव निर्माण में सहायक होगी।
केंद्रीय गृह मंत्री ने घोषणा की है कि सरकार बिहार की सभी बंद चीनी मिलों को चालू करेगी। इससे गन्ना उत्पादक किसानों में खुशी का माहौल है। श्री मिश्रा ने कहा कि चैत्र नवरात्रि के शुभारम्भ के पावन अवसर पर माननीय अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का आह्वान किया है। यह जीत जबरदस्त होगी।
शाह के संबोधन से भाजपा व एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि गोपालगंज की सभा में अमित शाह ने विपक्षी दलों के नेताओं की पोल खोल दी। लालू-राबड़ी के 15 साल के शासन की पोल खुल गई है। मिश्रा ने कहा कि अमित शाह की दहाड़ से विपक्ष के भ्रष्ट नेताओं के होश उड़ गए हैं। शेर की दहाड़ से गीदड़ों के झुंड में खलबली मच गई है।
यह भी पढ़ें:- विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में नौकरियों की धूम, शिक्षा विभाग में इन पदों पर होने जा रही हैं हजारों वैकेंसी
यह भी पढ़ें:- देर रात घर से भाग रहे थे 10-15 लोग, पास में पड़ी थी ससुर की लाश, बहू ने सुनाई खौफनाक वारदात!
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ






