Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

चलती ट्रेन से उतरते समय शिक्षक की मौत, छोटी सी चूक ने ले ली जान

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Katihar News: बिहार के कटिहार में चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक शिक्षक की जान चली गई। ट्रेन से उतरने के दौरान वह पोल से टकराकर ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

Katihar News: कटिहार में एक दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक रविवार की शाम इंटरसिटी एक्सप्रेस पर सवार होकर अपने घर बारसोई लौट रहे थे, तभी चलती ट्रेन से उतरने के दौरान पोल से टकरा गए और उनकी जान चली गई। इस घटना के बाद शिक्षक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

मृतक शिक्षक की पहचान बारसोई के काजी टोला निवासी तबरेज अंजुम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तबरेज कोढ़ा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नक्कीपुर में तैनात थे और कटिहार के बुद्धू चौक में रहते थे। रविवार की शाम वह बालूरघाट से इंटरसिटी एक्सप्रेस पर सवार होकर बारसोई जा रहे थे।

कुमेदपुर स्टेशन के पास ट्रेन का ठहराव नहीं होने के कारण वह चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगे। ट्रेन की रफ्तार कम थी लेकिन उतरने के दौरान वह ट्रैक के बगल में स्थित पोल से टकराकर ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक काफी मिलनसार थे और अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहते थे।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News