Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

बिहटा पटना बिहटा में रामनवमी जुलूस में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: मार्शल रिचर्ड्स राजकुमार, प्रशासन की रही अहम भूमिका

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
बिहटा पटना : इस बार भी रामनवमी का त्योहार बड़े ही उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। राम जानकी मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे इलाके को भक्तिमय बना दिया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक परिधान में शामिल हुए और जय श्री राम के नारों से वातावरण गूंज उठा।
बिहटा पटना
बिहटा पटना

बिहटा पटना : शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग राम जानकी मंदिर, राघोपुर, बिहटा चौक, बिहटा बाजार होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची। आकर्षक झांकियों, अखाड़ों के प्रदर्शन और भक्ति गीतों से राम भक्तों ने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत में पुष्प वर्षा की गई, गर्मी में किसी को असुविधा न हो इसके लिए मिठाई, पानी और ठंडाई की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा के अंत में मंदिर परिसर में भव्य आरती और प्रसाद वितरण किया गया।

प्रशासन ने निभाई अपनी जिम्मेदारी, शांतिपूर्ण रहा आयोजन
रामनवमी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन की भूमिका काफी सराहनीय रही। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पहले से ही किए गए थे। डीएसपी-2 पंकज मिश्रा, बिहटा सीओ राकेश कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी राज कुमार पांडेय मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रहे। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, वहीं ड्रोन कैमरे से भी जुलूस पर नजर रखी जा रही थी।

इस कारण पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ी और किसी अप्रिय घटना की आशंका नहीं रही। स्थानीय जनता ने प्रशासन, पुलिस और आयोजन समिति की सराहना की और भविष्य में भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में ऐसे आयोजन करने की अपील की। ​​जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और युवाओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News