कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद के इकलौते बेटे अयान खान ने पटना स्थित MLC आवास पर आत्महत्या कर ली। मुकेश सहनी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
Patna : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान के इकलौते बेटे अयान अहमद खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी पार्टी कांग्रेस नेता के साथ खड़ी है।मुकेश सहनी ने कहा कि अयान की मौत की खबर बेहद दुखद है। पुत्र का निधन किसी भी पिता के लिए बड़ा दुखद होता है। उन्होंने कहा कि यह क्षति कांग्रेस नेता खान और उनके पूरे परिवार की बड़ी क्षति है, जिसकी पूर्ति कोई नहीं कर सकता है।
उन्होंने कहा कि अयान पढ़ाई में भी अच्छा था और तेज दिमाग का था। अयान की मौत पर दुख जताते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुखद स्थिति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ








