Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

विधानसभा में मोबाइल के इस्तेमाल पर भड़के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा- यहां मोबाइल पर बैन लगना चाहिए, इससे धरती जल्द नष्ट हो जाएगी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
गुरुवार को बिहार विधानसभा में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुस्सा फूट पड़ा. जहानाबाद से आरजेडी विधायक सुदय यादव जब सदन में मोबाइल देखकर सवाल पूछ रहे थे, तो मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सदन में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की. उन्होंने कहा कि कोई भी सदस्य विधानसभा में मोबाइल लेकर न आए और अगर ऐसा हो रहा है तो विधानसभा अध्यक्ष को उन सदस्यों को सदन से बाहर निकाल देना चाहिए.
CM Nitish Kumar
CM Nitish Kumar

मोबाइल के दुष्प्रभावों पर नीतीश कुमार का बयान :- मोबाइल फोन के नुकसान पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि साल 2019 तक वह भी मोबाइल का इस्तेमाल करते थे, लेकिन जब उन्हें इसके दुष्प्रभावों के बारे में पता चला तो उन्होंने इसका इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दिया. उन्होंने यहां तक ​​कह दिया कि अगर मोबाइल का इस्तेमाल ऐसे ही होता रहा तो 10 साल में धरती नष्ट हो जाएगी. उनके इस बयान के बाद सदन में हलचल मच गई और कई विधायक आपस में चर्चा करने लगे.

नारायण मेडिकल कॉलेज को लेकर विवाद :- सदन में हंगामा उस समय बढ़ गया जब नारायण मेडिकल कॉलेज की जमीन खाली कराने का मुद्दा उठा. यह कॉलेज एक भाजपा नेता का बताया जाता है और सरकारी जमीन पर बना है। सरकार ने इसे वर्ष 2027 तक खाली करने की तिथि तय की है, लेकिन विपक्ष इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहा था। इस मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा हुआ और विपक्षी विधायक वेल में पहुंच गए। हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

विधान परिषद में नीतीश और राबड़ी देवी के बीच तकरार:- विधान परिषद में भी माहौल गरम रहा। श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को अपराध पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने अपने बेटे के अपहरण का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि फिरौती की मांग विपक्ष के एक नेता ने की है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष की नेता राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हो गई।

सीएम ने राबड़ी देवी से कहा, तोरा कोंची मालूम है। इसके बाद उन्होंने तंज कसा कि पति (लालू प्रसाद यादव) के निलंबन के बाद ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया है। नीतीश कुमार की इस टिप्पणी पर विपक्षी विधायकों ने हंगामा किया और सदन से वॉकआउट कर दिया। पीडीएस दुकानदारों के मानदेय की मांग:- गुरुवार की सुबह बिहार विधानमंडल की कार्यवाही शुरू होने से पहले आरजेडी विधायकों ने पोर्टिको में प्रदर्शन किया। वे पीडीएस दुकानदारों का मानदेय 25 हजार रुपये करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने इस मुद्दे पर नारेबाजी भी की।

मद्य निषेध मंत्री ने पूर्व मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप:- इस बीच, बिहार सरकार के मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने पूर्व मंत्री सर्वजीत पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री शराब के धंधे में संलिप्त रहे हैं। यह बयान आते ही विपक्षी विधायकों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया और विधान परिषद की कार्यवाही बाधित हो गई।

विपक्ष का वॉकआउट और नारेबाजी:- कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्षी विधायकों ने विधान परिषद में हंगामा किया। आरजेडी विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी भी सदन में मौजूद थीं। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी और विधान परिषद के सभापति ने विपक्षी विधायकों को पहले सत्र के लिए सदन से बाहर जाने को कहा.

बिहार विधानसभा और विधान परिषद में गुरुवार का दिन राजनीतिक गहमागहमी से भरा रहा. एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर सख्त रवैया अपनाया तो वहीं दूसरी तरफ नारायण मेडिकल कॉलेज और अपराध के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई. विपक्ष ने हंगामा किया और सदन से वॉकआउट कर दिया, जिसके कारण कार्यवाही बाधित हुई. अब देखना यह है कि इन विवादों पर सरकार और विपक्ष क्या रुख अपनाता है.

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News