Girl Missing : दाउदनगर थाना क्षेत्र में 09 फरवरी 2025 को करीब 12 बजे दोपहर वार्ड नंबर 06 निवासी मुन्ना प्रजापति की 13 वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी अपने घर के मोबाइल के साथ लापता हो गई। उसके लापता होने के बाद परिजन चिंतित हैं और इस संबंध में दाउदनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी नीतू कुमारी के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत दाउदनगर थाने को सूचित करें. पुलिस मामले की जांच कर रही है और नीतू की तलाश कर रही है.
सभी से अनुरोध है कि इस सूचना को फैलाएँ और लापता लड़की के बारे में कोई भी जानकारी पुलिस को दें।
हाउस मेंबर नंबर: +91 76460 12909
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ








