Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

नवादा जिले में एक साथ 5 दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, मची अफरातफरी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Breking Nawada : बिहार के नवादा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां जिले के नारदीगंज प्रखंड में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जिसमें वार्ड नंबर 10 और 11 के बीच सड़क किनारे स्थित पांच दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस हादसे में करीब 3 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सब्जी विक्रेता लाल मुनि, छोटू मियां और लालू मियां ने बताया कि अचानक लगी आग से उनकी दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो गया. इस आग में करीब 1 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई है. पान दुकान संचालक अनिल चौरसिया और सुनील चौरसिया ने बताया कि उनकी दुकानों में आग लगने से करीब 2 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई. उनकी दुकान में रखा फ्रिज और कई अन्य कीमती सामान भी जलकर राख हो गया.

वहीं, कुछ स्थानीय लोग इसे शॉर्ट सर्किट का मामला मान रहे हैं। जबकि अनिल और सुनील चौरसिया को शक है कि किसी ने रंजिश के चलते उनकी दुकानों में आग लगाई है। उन्होंने बताया कि वे रोजाना अपनी दुकान बंद करके घर चले जाते थे, लेकिन शनिवार रात 12 बजे उन्हें दुकान में आग लगने की खबर मिली। जब वे मौके पर पहुंचे तो उनकी पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी।

इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है, लेकिन दुकानदारों का मानना ​​है कि यह हादसा नहीं बल्कि जानबूझ कर की गई हरकत हो सकती है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आग लगने के असली कारणों का जल्द ही पता चल जाएगा।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News