Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

बिहार के 500 पुलिसकर्मियों पर दर्ज होगी FIR, मिला निर्देश, मचा हड़कंप, जानें क्या है पूरी खबर

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
पटना के SSP अवकाश कुमार ने पूरे जिले के थाना प्रभारियों, SDPO और SP के साथ क्राइम मीटिंग की. यह मीटिंग करीब 5 घंटे तक चली. इसमें सभी सिटी SP भी मौजूद थे.

बिहार पुलिस में कार्यरत जवानों को अब काम में लापरवाही बरतने पर सख्त सजा मिलेगी। अब अगर वे काम में लापरवाही बरतेंगे तो उनके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। कल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया है। इसके बाद कम से कम 500 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

आपको बता दें कि पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने पूरे जिले के थानेदारों, एसडीपीओ और एसपी के साथ बैठक की. यह बैठक करीब 5 घंटे तक चली. इसमें सभी सिटी एसपी भी मौजूद थे. साथ ही शहरी क्षेत्र के सभी थानेदार और एसडीपीओ फिजिकली और ग्रामीण क्षेत्र के सभी थानेदार और एसडीपीओ ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए. इसके बाद सभी थानों के मामलों की समीक्षा की गई.

क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी ने पाया कि कई ऐसे लंबित केस हैं, जिनके आईओ का तबादला हो चुका है। लेकिन थाने में किसी को संबंधित केस नहीं सौंपा गया है। एसएसपी ने अफसरों की गिनती कराई है। इसमें पटना के करीब 500 आईओ प्रकाश में आए हैं। एसएसपी ने दो दिनों में सूची बनाकर गांधी मैदान थाने में केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

इसके अलावा इस बैठक में यह बात भी सामने आई कि कई थानों में स्टोर रूम का प्रभार उन्हीं अधिकारियों को सौंप दिया गया है जिनका तबादला हो चुका है. अगर कोई अधिकारी देना भी चाहे तो कोई अधिकारी लेना नहीं चाहता. इस वजह से स्टोर रूम का रख-रखाव या उसमें जब्ती या निकासी का काम ठीक से नहीं हो पाता. इसको लेकर एसएसपी अवकाश कुमार ने आदेश दिया है कि थानेदार खुद स्टोर रूम का प्रभार संभालें, या फिर थाने के किसी पुलिस अधिकारी को स्टोर रूम का प्रभार संभालने को कहें.

इधर, क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने पाया कि पटना जिले में कुर्की के 80 मामले लंबित हैं। कोर्ट ने कुर्की का वारंट भी जारी किया है। संबंधित थाना प्रभारियों को 7 दिनों के अंदर इस वारंट का तामिला करने का आदेश दिया गया है। साथ ही इसकी प्रगति रिपोर्ट एसएसपी को देनी है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News