Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Road Accident : सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, इनमें 4 बिहार के रहने वाले थे; स्कॉर्पियो और बाइक में जोरदार टक्कर

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Road Accident : झारखंड के गिरिडीह में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार बिहार के हैं जबकि दो झारखंड के हैं।

Road Accident

Road Accident : झारखंड के गिरिडीह से बड़ी खबर आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई है. हादसा मधुबन थाना क्षेत्र के डुमरी-गिरिडीह रोड पर लत्ताकट्टो में हुआ.

मृतक स्कॉर्पियो सवार चारों लोग बिहार के मुंगेर के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी रविशंकर प्रसाद के पुत्र सोमेश चंद्र (40), नरेश प्रसाद सिंह के पुत्र गोपाल कुमार (21), इसारी बाजार निवासी गुलाब कुमार के रूप में हुई है, जबकि एक की पहचान नहीं हो पाई है।

हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के छाछंडो निवासी 26 वर्षीय बबलू कुमार टुडू और धावाटांड़ निवासी 55 वर्षीय हुसैनी मियां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News