Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Teacher News : बिहार के एक शिक्षक ने ऐसा काम किया कि खुद भी मुसीबत में फंस गए और हेडमास्टर को भी लपेटे में ले लिया; जानिए ये दिलचस्प मामला

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Bihar Teacher News : बिहार के लापरवाह शिक्षक अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं. शिक्षा विभाग की सख्ती के बावजूद उनमें सुधार के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं.

Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षा विभाग की सख्ती के बावजूद कुछ शिक्षक ऐसे काम कर रहे हैं कि पूरे विभाग की चर्चा हो रही है. बिहार में हाजिरी बनाने और फिर स्कूल से गायब रहने का मामला कोई नया नहीं है, बल्कि ऐसे मामले अक्सर सामने आते रहे हैं, लेकिन भागलपुर से जो मामला सामने आया है, उसमें न सिर्फ शिक्षक खुद जाल में फंस गए बल्कि हेडमास्टर भी इसके चंगुल में फंस गए हैं. अब दोनों की नौकरी खतरे में है.

दरअसल, पूरा मामला नवगछिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर कदवा का है, जहां हाजिरी बनाकर स्कूल से गायब रहने वाले दो शिक्षकों की नौकरी खतरे में है और माना जा रहा है कि दोनों पर गाज गिरेगी। अब स्कूल के शिक्षक की गलती का खामियाजा हेडमास्टर को भी भुगतना पड़ेगा।

विद्यालय के शिक्षक राजाराम साह और कार्यवाहक प्रधानाध्यापक राजकमल 15 फरवरी को हाजिरी बनाने के बाद विद्यालय से गायब हो गए थे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने पत्र जारी कर दोनों शिक्षकों को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा था। दोनों शिक्षकों के अनुपस्थित रहने की सूचना पर पदाधिकारी ने जांच का आदेश दिया था। जांच में दोनों के खिलाफ लगे आरोप सत्य पाए गए।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज कमल से जवाब मांगा है कि जब शिक्षक हाजिरी बनाकर अनुपस्थित थे, तो उन्होंने विभाग को इसकी सूचना क्यों नहीं दी, जबकि विशेष शिक्षक राजाराम साह से यह बताने को कहा गया है कि किन परिस्थितियों में उन्होंने हाजिरी बनाकर विद्यालय से अनुपस्थित रहे. पदाधिकारी ने कहा है कि अगर दोनों संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News