Road Accident in Aurangabad : बिहार में सड़क हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब सड़क हादसों में लोगों की जान न जाती हो. इसी कड़ी में एक ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आया है. जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. इसके बाद उसे घायल अवस्था में पटना रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में मातमी माहौल देखा जा रहा है. फिलहाल घटना की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
बताया जा रहा है कि यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डबुरा मोड़ के पास हुआ। मृतक की पहचान शहर के मिनी बिगहा निवासी राजेश्वर प्रसाद के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। युवक औरंगाबाद शहर से अपने पैतृक गांव जाने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। इलाज के दौरान पटना ले जाते समय युवक की मौत हो गई।
मृतक का पैतृक गांव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंझार गांव में है। रविवार की सुबह युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल आए परिजनों ने बताया कि प्रिंस शनिवार की रात औरंगाबाद शहर के मिनी बिगहा स्थित अपने घर से बाइक पर सवार होकर अपने पैतृक गांव मंझार जा रहा था। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डाबर मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से उसकी टक्कर हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ








