Buxar News : बिहार के बक्सर में गंगा नदी में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र नहाने के लिए गंगा नदी में गए थे। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने से दोनों की मौत हो गई।
Buxar News : बिहार के बक्सर में सोमेश्वर स्थान स्थित गंगा घाट पर बुधवार की शाम एक दुखद घटना घटी। बुधवार की शाम दो किशोर साइकिल से सोमेश्वर स्थान स्थित गंगा घाट पहुंचे, जहां गंगा में स्नान करने के दौरान दो स्थानीय स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई।
मृतक छात्रों की पहचान फरहान उर्फ रेहान (13) और शाहजैब हुसैन (12) के रूप में हुई है। दोनों ही वार्ड नंबर 4, नया बाजार के निवासी थे। फरहान मिलेनियम पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 का छात्र था। वह मोहम्मद फारूक का बेटा था और तीन बहनों का इकलौता भाई था।
शाहजेब बक्सर डीएवी स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ता था। वह साजिद हुसैन का दूसरा बेटा था। बुधवार की शाम दोनों बच्चे साइकिल से खेलने के बहाने घर से निकले थे। घरवालों को नहीं पता था कि वे गंगा घाट जाएंगे। शाहजेब के पिता और चाचा भदौरा गए थे। दादा निमंत्रण में गए थे। शाम को लौटने पर पता चला कि शाहजेब गायब है।
यह भी पढ़ें: बिहार के इस जिले की बदलेगी सूरत, नोएडा की 1 कंपनी तैयार कर रही मास्टर प्लान
फरहान के पिता ने बताया कि उनका बेटा पहले कभी इतनी दूर नहीं गया था। शाम को जब बच्चे के लापता होने की खबर मिली तो परिजनों ने पहले महाशिवरात्रि मेले में खोजबीन की। बाद में दो बच्चों के गंगा में डूबने की खबर मिली। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पानी से बाहर निकाला गया और बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस ने शवों की पहचान की लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। सदर सीओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। नगर थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार की देर रात दोनों किशोरों की पहचान होने के बाद रात में ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: जेपी गंगा ब्रिज से जुड़ेंगे ये सात पुल, 2 करोड़ लोगों को मिलेगा सीधा लाभ, कोइलवर से मोकामा तक सड़क को स्मार्ट बनाने का ऐलान

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ