Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

पत्नी की हत्या के आरोपी कैदी ने दरांती से अपना गुप्तांग काट लिया और आत्महत्या करने की कोशिश किया

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
इस घटना के बाद अब जेल प्रशासन पर बड़ा सवाल उठने लगा है कि इतनी सख्ती के बावजूद कैदी के पास लोहे का हसुआ कैसे पहुंच गया। जिससे उसने अपने प्राइवेट पार्ट को काट डाला। उसके बाद आत्महत्या की भी कोशिश की।

Bihar News: कैमूर जिले के भभुआ मंडल कारागार में पत्नी की हत्या के आरोप में बंद एक कैदी ने धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काट लिया और आत्महत्या का भी प्रयास किया। इस घटना से जेल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कैदी को एंबुलेंस से भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद कैदी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने PMCH रेफर कर दिया।

सबसे बड़ी बात तो यह है कि जेल में इतनी सख्ती है। बिना चेकिंग के किसी को भी जेल में प्रवेश नहीं दिया जाता। इसके बावजूद कैदी के पास धारदार हथियार कैसे पहुंचा? जिससे उसने प्राइवेट पार्ट को काट डाला और आत्महत्या की कोशिश की। यह जेल प्रशासन पर बड़ा सवाल है। घायल कैदी को भभुआ मंडल कारा से अस्पताल लाने वाले पुलिस पदाधिकारी कैदी का वीडियो बना रहे मीडिया कर्मियों से ही उलझ पड़े। कैदी का वीडियो नहीं बनान का दबाव बनाने लगे।

अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कैदी के पास जेल के अंदर धारदार हथियार कैसे पहुंचा। इससे जेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। घायल कैदी की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगांव निवासी मनोज दुबे के पुत्र अभिनंदन कुमार के रूप में हुई है। कुछ महीने पहले ही अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में उसे जेल भेजा गया था।

वह अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में भभुआ जेल में बंद है। भभुआ सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के इंचार्ज पुष्पेंद्र शर्मा (Pushpendra Sharma)ने बताया मंडल कारा भभुआ से एक कैदी को अस्पताल लाया गया था जिसने धारदार हथियार लोहे के हसुआ से अपने लिंग को काट लिया है। भभुआ सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया है लेकिन उसकी स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News