Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Acid Attack भाजपा नेता की बेटी पर एसिड अटैक, लड़की बुरी तरह झुलसी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Acid Attack : अपराधियों ने एक बार फिर उत्पात मचाया जहां बेखौफ बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष की सो रही बेटी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया।
Acid Attack
Acid Attack

Acid Attack : बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों का आतंक देखने को मिला, जहां बेखौफ अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष की बेटी को सोये अवस्था में चेहरे पर तेजाब डालकर बुरी तरह जला दिया। इस घटना से लड़की गंभीर रूप से झुलस गई है और उसे इलाज के लिए बखरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह घटना बखरी थाना क्षेत्र के बखरी नगर परिषद वार्ड नंबर 23 में घटी। जानकारी के अनुसार बीती रात लड़की अपने घर में सो रही थी, तभी एक अज्ञात अपराधी घर में घुस आया और सोये अवस्था में उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। लड़की जब उठी तो उसका चेहरा और हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए थे।

वह चीखने लगी और उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग तुरंत उसके पास पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी वारदात को अंजाम देकर भाग चुका था। घायल लड़की को तुरंत उस जगह से उठाकर बेगूसराय के बखरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस घटना के संबंध में पीड़िता के पिता और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह राठौर ने बताया कि उनकी बेटी अपने कमरे में सो रही थी, तभी किसी अज्ञात अपराधी ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, फिर भी अपराधियों द्वारा इस कृत्य को अंजाम दिया गया है।

उन्होंने अपनी बेटी का नाम सुशील बताते हुए कहा कि इस अपराध का उद्देश्य उनकी समझ से परे है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल व्याप्त है। वहीं, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह सो रही बच्ची पर तेजाब से हमला है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस अपराध को अंजाम देने वाले अपराधी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। फिलहाल यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। परिजनों ने इस घटना की सूचना बखरी थाने को दे दी है। बखरी थाने की पुलिस और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News