Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Amrit Bharat Train News बिहार के इस शहर को एक साथ मिली वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, जानें कब होंगी शुरू

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Amrit Bharat Train News : बिहार के इस प्रमुख रेलवे स्टेशन को भारतीय रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। रेलवे ने इस स्टेशन से वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनें एक साथ चलाने का ऐलान किया है। दोनों ट्रेनें नई दिल्ली जाएंगी।
Amrit Bharat Train News
Amrit Bharat Train News

Amrit Bharat Train News : भारतीय रेलवे के लिए बिहार प्रमुख राज्यों में से एक है, जहां से प्रतिदिन लाखों यात्री ट्रेनों से यात्रा करते हैं। जिसके मद्देनजर बिहार के विभिन्न शहरों से कई ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी को आगे बढ़ाते हुए एक ही जिले से वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनें चलाने की योजना है। इनमें से अमृत भारत इसी महीने से शुरू की जा सकती है। वहीं, वंदे भारत के लिए अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है।

रेलवे की दोनों प्रमुख ट्रेनें सहरसा से चलेंगी
भारतीय रेलवे की ओर से इन दोनों ट्रेनों की शुरुआत सहरसा से की जा रही है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, अमृत भारत ट्रेन पहले से ही दरभंगा और आनंद विहार के बीच चल रही है। अब दूसरी अमृत भारत ट्रेन सहरसा से दरभंगा और सीतामढ़ी होते हुए नई दिल्ली तक चलेगी। इस ट्रेन का रैक कुछ दिन पहले ही बिहार पहुंचा है। बताया गया कि ट्रेन का ट्रायल भी पूरा हो चुका है। वहीं, पीएम मोदी 24 अप्रैल को अपने बिहार दौरे के दौरान ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

सहरसा से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत
सहरसा से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की भी योजना है। रेलवे के मुताबिक सहरसा से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर होते हुए दिल्ली जाएगी। जल्द ही टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा।

माना जा रहा है कि मुजफ्फरपुर से दिल्ली का सफर महज 13 घंटे में पूरा हो जाएगा। यह ट्रेन सहरसा से चलकर बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू और लखनऊ होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News