Jharkhand News : झारखंड के गिरिडीह से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया है. इस हादसे में एक मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई. घटना से गुस्साए मे ग्रामीण लोगों ने जमकर बवाल काटा है. लोगों ने ट्रक को घेर लिया है और उसमें आग लगा दी है.

घटना अस्थल हीरोडीह, तिसरी और जमुआ थाना क्षेत्र के बीच हुई. दरअसल जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज के पास सीमेंट लदे ट्रक ने सड़क से गुजर रहे कई लोगों को रौंद दिया. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा अपना जान . जिसके बाद ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया. गुस्साई भीड़ ने करीब पांच किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया और मिर्जागंज के पास उसे पकड़ लिया. गुस्साए मे ग्रामीण लोगों ने ट्रक में आग लगा दी.
इस बीच अफरातफरी के दौरान ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया और फायर ब्रिगेड की मदद से ट्रक में लगी आग को बुझाया गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है.
पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ








