Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Arwal News अरवल में वज्रपात से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत, पुआल पर बिजली गिरने से तीनों जिंदा जल गए

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Arwal News : खेत से लौटते समय पुआल के ढेर पर बैठे इस परिवार पर कुदरत का ऐसा कहर टूटा कि पूरा गांव गम में डूब गया। आग की लपटों से घिरे इन तीनों की चीखें पल भर में खामोश हो गईं।
Arwal News
Arwal News

Arwal News : बिहार के अरवल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहां आसमान से बरसी मौत ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदगी छीन ली. वंशी थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में सोमवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से पिता, मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई.

खेत से लौटते वक्त पुआल के ढेर पर बैठे इस परिवार पर कुदरत का ऐसा कहर टूटा कि पूरे गांव में मातम पसर गया. आग की लपटों से घिरे इन तीनों की चीखें पल भर में खामोश हो गईं.

सोमवार 14 अप्रैल सतुआनी को अचानक आई आंधी और बारिश के कारण बिजली गिरने से अरवल में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना अरवल जिले के वंशी थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव की है। जहां सोमवार की शाम यह हृदय विदारक घटना घटी। इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन गमगीन हैं।

तेज आंधी के दौरान बिजली गिरने से गांव के 48 वर्षीय अवधेश यादव, उनकी 45 वर्षीय पत्नी राधिका देवी और 18 वर्षीय बेटी रिंकू कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब बारिश शुरू हुई तो परिवार के ये तीनों सदस्य खेत में रखे गेहूं का बोझ उठाने गए थे। बारिश तेज होने पर वे खेत के पास पुआल के ढेर के नीचे जाकर बैठ गए। तभी अचानक बिजली गिरी, जिससे पुआल में आग लग गई और परिवार के तीनों सदस्य इसकी चपेट में आ गए।

देखते ही देखते वह आग की लपटों में घिर गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस भयावह दृश्य को देखकर गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तत्काल वंशी थाना और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News