Begusarai Crime News : बिहार में होली के मौके पर शराब की खपत बढ़ गई है। शराब माफिया डिमांड पूरी करने में जुटे हैं और जो भी उनके बीच आता है, उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

Begusarai Crime News : होली के मौके पर शराब की खास डिमांड रहती है. बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन कहीं न कहीं से इसका इंतजाम कर ही लेते हैं। होली को लेकर शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं और लोगों की डिमांड को पूरा करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं.
अगर पुलिस भी इस अवैध कारोबार के आड़े आ रही है तो उसे भी नहीं बख्श रहे हैं. बेगूसराय से एक और मामला सामने आया है। दरअसल, बेगूसराय में एक बार फिर शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया है. यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के तेलिया पोखर की है.
उक्त हमले में जहां एक पुलिस पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं शराब माफिया भी बुरी तरह से घायल है. जिसका इलाज Sadar Hospital, Begusarai में चल रहा है।
यह भी पढ़ें:- Gaya News छुट्टी पर अपने गांव आए सेना के जवान की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
जानकारी के अनुसार बीती रात रतनपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलिया पोखर में कुछ लोग शराब का कारोबार कर रहे हैं और इसी सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची तो माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया.
इसमें एक पुलिस पदाधिकारी भी घायल हो गए हैं. पुलिस की छापेमारी के दौरान शराब माफिया गंभीर रूप से घायल भी हुआ है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार माफिया से पूछताछ कर अन्य धंधेबाजों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है.
यह भी पढ़ें:- Politics News ‘वो गांजे के आदी हैं, गांजा पीकर विधानसभा आते हैं’ CM नीतीश से झड़प के बाद क्या बोलीं राबड़ी देवी?
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ



