Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Begusarai News : प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति ट्रांसजेंडर से शादी पर अड़ा

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Begusarai News : 2017 में जब वे दोस्त बने तो वह और पीयूष दोनों लड़के थे। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और जब पीयूष ने शादी की बात की तो उसने अपने प्यार के लिए लिंग परिवर्तन कराने का साहसिक फैसला ले लिया।
Begusarai News
Begusarai News

Begusarai News : कहते हैं प्यार अंधा भी होता है और बहरा भी। जिसे प्यार हो जाता है, वो न तो कुछ देख सकता है और न ही कुछ सुन सकता है। सनी उर्फ ​​मारिया यादव को भी कुछ इसी तरह पीयूष यादव से प्यार हो गया। अपने प्यार को पाने के लिए उसने अपनी पहचान पूरी तरह बदल दी। लड़का से लड़की बनी मारिया को एक ट्रांसजेंडर की वजह से उसके प्रेमी ने ऐसा धोखा दिया कि वो आज भी गहरे सदमे में है।

बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की रहने वाली सन्नी उर्फ ​​मारिया यादव ने अपना लिंग परिवर्तन कराकर लड़का से लड़की बन गई और प्रेमी पीयूष यादव से कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन शादी के बाद अब उसने अपने पति पर धोखा देने, शारीरिक और मानसिक शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्यार, पहचान और फिर धोखा
पीड़िता का कहना है कि जब साल 2017 में उसकी और पीयूष की दोस्ती हुई थी, तब दोनों लड़के थे। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और जब पीयूष ने शादी की बात की तो उसने अपने प्यार के लिए सेक्स चेंज करवाने का बड़ा और दर्दनाक फैसला ले लिया।

साल 2019 में जेंडर चेंज करवाने के बाद दोनों साथ रहने लगे और फिर 2021 में गोरखपुर में कोर्ट मैरिज कर ली। कुछ सालों तक सबकुछ सामान्य रहा। मारिया ने खुद बताया कि शादी के बाद उन्होंने पीयूष को काम के लिए कोलकाता भेज दिया, लेकिन वहीं से उनके रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई।

अब पति का किन्नर से अफेयर, सोशल मीडिया पर भी ब्लॉक
मारिया ने आरोप लगाया कि कोलकाता जाने के बाद पीयूष का किन्नर सुमन से अफेयर शुरू हो गया। अब वह उसी किन्नर से शादी करने की बात कर रहा है और मारिया को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है। उसने उसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर दिया है, जिसकी वजह से मारिया को उससे संपर्क करने का कोई मौका नहीं मिल रहा है।

गर्लफ्रेंड की गुहार: “मेरा सामान लौटा दो, रिश्ता खत्म कर दो”
मारिया का कहना है कि वह अब पीयूष से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती। उसकी बस इतनी ही गुजारिश है कि पीयूष उसका सामान लौटा दे ताकि वह सम्मान के साथ आगे बढ़ सके। उसने प्रशासन से सुरक्षा की भी मांग की है, क्योंकि उसे पीयूष से जान का खतरा बताया जा रहा है।

सामाजिक और कानूनी सवालों से घिरा मामला
इस पूरे मामले ने न सिर्फ प्यार और पहचान के गहरे मुद्दे को सामने लाया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि किस तरह समाज में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को दोहरी मार झेलनी पड़ती है। पहले अपनी पहचान को लेकर और फिर भावनात्मक और कानूनी धोखाधड़ी का शिकार बनकर। फिलहाल साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता द्वारा दिए गए बयान और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News