Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Begusarai News : “मां हम रविवार को घर आएंगे”, फास्ट फूड की दुकान पर काम करने वाले युवक की हत्या, मां अपने प्यारे बेटे का इंतजार करती रही

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Begusarai News : फास्ट फूड की दुकान पर काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप, दुकानदार व अन्य कर्मी फरार, पुलिस का शक गहराया
Begusarai News
Begusarai News

Begusarai News : बेगूसराय में फास्ट फूड की दुकान में काम करने वाले युवक का शव उसी दुकान में संदिग्ध हालत में मिला है। परिजनों ने दुकान मालिक पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से दुकान मालिक और अन्य कर्मचारी फरार हैं, जिससे शक गहराता जा रहा है।

यह घटना लखनौर थाना क्षेत्र के धबौली गांव की है। बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव निवासी स्वर्गीय रतन भगत का 18 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार पिछले कई वर्षों से धबौली गांव के शशिकांत भगत की फास्ट फूड की दुकान में काम करता था।

शनिवार की रात करीब 12 बजे उसके परिजनों को सूचना मिली कि श्रवण कुमार ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो श्रवण का शव दुकान के फ्रीजर पर रखा हुआ था, परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले श्रवण की अपनी मां से बात हुई थी और उसने कहा था कि वह रविवार को घर आएगा, लेकिन उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि श्रवण कुमार का किसी से कोई विवाद नहीं था, उसकी शादी भी नहीं हुई थी और जिस हालत में शव को फ्रीजर में रखकर फ्रीज किया गया था, उससे साफ है कि दुकान मालिक ने ही हत्या की है।

परिजनों ने कहा कि हत्या हो या आत्महत्या, दोनों के लिए दुकान मालिक ही जिम्मेदार है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, अब पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि श्रवण की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ें:- विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में नौकरियों की धूम, शिक्षा विभाग में इन पदों पर होने जा रही हैं हजारों वैकेंसी

यह भी पढ़ें:- BJP-JDU का इशारा ‘हम ये दोस्ती नहीं तोड़ेंगे’! अमित शाह-CM नीतीश कुमार ने पहनी एक जैसी मखाना की माला

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News