Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

बिहार के इन दो शहरों के बीच चलेगी Namo Bharat train, पढ़िए रेल मंत्री ने और क्या कहा?

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
रेल मंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर से पटना के बीच छोटी दूरी के लिए नमो भारत ट्रेन चलाई जाएगी। इससे पटना और मुजफ्फरपुर के बीच यात्रा करने वालों का काफी समय बचेगा।

Muzaffarpur News : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को बिहार पहुंचे. बिहार पहुंचते ही रेल मंत्री ने पटना और मुजफ्फरपुर के लोगों को बड़ी सौगात दी. मुजफ्फरपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि जल्द ही मुजफ्फरपुर और पटना के बीच Namo Bharat train चलेगी.

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि Namo Bharat train सिर्फ पटना और मुजफ्फरपुर के बीच ही चलेगी. बल्कि जल्द ही कम दूरी के स्टेशनों के बीच भी इस तरह की रेल सेवा शुरू की जाएगी. बेतिया के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रेल मंत्री देर शाम स्पेशल ट्रेन से मुजफ्फरपुर पहुंचे.

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शाम 6.43 बजे स्पेशल ट्रेन को रखा गया. यहां रेल मंत्री ने मुजफ्फरपुर जंक्शन के 3-डी मॉडल को देखा, जिसका पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है. इस दौरान रेल मंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर से पटना के बीच छोटी दूरी के लिए नमो भारत ट्रेन चलाई जाएगी.

उन्होंने कहा कि लंबी दूरी के लिए 100 अमृत भारत ट्रेन और छोटी दूरी के लिए 50 नमो भारत ट्रेन बनाने की योजना है. जिस पर तेजी से काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर को 442 करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है.

बिहार में रेलवे के विकास के लिए कई परियोजनाएं चल रही हैं और इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। 3डी मॉडल का अवलोकन करते हुए उपस्थित अधिकारियों ने प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी। करीब 20 मिनट तक संबोधन के बाद वे शाम 7:03 बजे विशेष ट्रेन से पटना के लिए रवाना हो गए।

 

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News