Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bhagalpur New राज्यपाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, छात्रों ने मंच के पास पहुंचकर की नारेबाजी, फेंके पर्चे…

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bhagalpur New : राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान के एक कार्यक्रम के दौरान उनकी सुरक्षा में गंभीर चूक सामने आई है।
Bhagalpur New
Bhagalpur New

Bhagalpur New : भागलपुर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान की सुरक्षा में गंभीर चूक सामने आई है। कार्यक्रम के दौरान एक छात्र सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच के पास पहुंच गया और नारेबाजी करते हुए अपनी शिकायत वाले पर्चे हवा में उछाल दिए। यह पूरी घटना राज्यपाल की मौजूदगी में हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई।

एक छात्र अचानक सुरक्षा घेरा पार कर मंच के सामने पहुंच गया। उसने नारेबाजी की और सरकार व प्रशासन के खिलाफ शिकायतों से भरे पर्चे फेंके। छात्र मंच के बहुत करीब पहुंच गया था, जो वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघन की ओर इशारा करता है। सुरक्षाकर्मी कुछ देर के लिए असमंजस में पड़ गए और राज्यपाल की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार पर्चियों पर विश्वविद्यालय की अनियमितताएं, परीक्षा परिणाम में देरी और छात्र हितों की अनदेखी जैसे मुद्दे लिखे थे। छात्र ने सरकार और प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए छात्र को हिरासत में ले लिया।

उनसे पूछताछ की जा रही है कि वह किस संगठन से जुड़े हैं और उनकी मंशा क्या थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राज्यपाल सुरक्षित स्थल से चले गए। राज्यपाल जैसी संवैधानिक संस्था की मौजूदगी में सुरक्षा में इतनी चूक कैसे संभव हुई? आयोजकों और स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही क्यों बरती गई? क्या यह सिर्फ छात्रों का गुस्सा था या इसके पीछे कोई संगठित विरोध या साजिश थी?

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News