Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bhagalpur News प्रेमी ने रेलवे स्टेशन पर फिल्मी स्टाइल में रचाई प्रेमिका से शादी, ट्रेन से उतरते ही भर दी मांग, दंग रह गई लड़की की मां, फिर जो हुआ…

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bhagalpur News : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. ट्रेन से उतरते ही प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग भर दी. यह घटना देख प्रेमिका की मां हैरान रह गई. जिसके बाद रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा हुआ…
Bhagalpur News
Bhagalpur News

Bhagalpur News : बिहार के भागलपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां रेलवे स्टेशन पर प्रेमी और प्रेमिका की मां के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा और पुलिस दोनों को थाने ले गई. जहां एक तरफ लड़का कह रहा था कि वह लड़की के साथ 6 साल से रिलेशनशिप में है, वहीं लड़की का कहना था कि वह लड़के को एक-दो महीने पहले से जानती है. दरअसल, पूरी घटना भागलपुर रेलवे स्टेशन पर हुई. जहां प्रेमी ने फिल्मी अंदाज में प्रेमिका की मांग भर दी.

रेलवे स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा
बता दें कि रविवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। फिल्मों जैसी हकीकत ने स्टेशन को कुछ देर के लिए प्यार के मैदान में बदल दिया। एक युवक ने सरेआम अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए और कुछ ही देर में माहौल गरमा गया।

प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर
बताया जा रहा है कि प्रेमिका स्वाति यादव अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी, तभी उसका प्रेमी सूरज अचानक स्टेशन पर पहुंच गया। जैसे ही वह ट्रेन से उतरी, सूरज ने भीड़ के बीच में ही उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। यह देख स्वाति की मां और उसके चचेरे भाई भड़क गए और मौके पर ही युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी।

प्रेमिका की मांग भर दी
कुछ ही मिनटों में यह निजी मामला हाई वोल्टेज ड्रामा में बदल गया। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जुटने लगी और अफरा-तफरी मच गई। मामला रेलवे स्टेशन से लेकर सड़क तक फैल गया। भीड़ के बीच पूरी घटना कैमरों में कैद हो गई। आखिरकार पुलिस को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

पुलिस ने जब स्वाति से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पिछले 3-4 महीने से सूरज के संपर्क में थी, लेकिन उसने कुछ ऐसा किया जिसकी उम्मीद नहीं थी। जब उससे पूछा गया कि क्या वह युवक से शादी करेगी तो उसने जवाब दिया कि उसने शादी कर ली है, अपनी मांग में सिंदूर भर लिया है, अब वह घर नहीं जाएगी और अगर उसे मरना पड़ा तो वह मर जाएगी।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
दूसरी ओर प्रेमी सूरज ने कहा कि वह स्वाति को पिछले छह साल से जानता था। वह उसे खोना नहीं चाहता था, इसलिए उसने उसकी मांग में सिंदूर लगाया। स्वाति की मां ने दोनों दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह लड़का मेरी बेटी का पीछा करता था और जबरन उसके मांग में सिंदूर लगाता था।

उसने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 की मदद से स्थिति को काबू में किया। प्रेमी जोड़े को थाने के पुलिस कैंप में बैठाया गया और बाद में उन्हें कोतवाली थाने भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News