Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

पटना के मरीन ड्राइव पर बड़ा हादसा, 8 गाड़ियां अनियंत्रित होकर आपस में टकराईं, मची अफरा-तफरी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
पटना के मरीन ड्राइव पर रफ्तार का कहर जारी है। यहां आए दिन तेज रफ्तार की वजह से हादसे होते रहते हैं लेकिन लोग सबक नहीं लेते। इसी का नतीजा है कि आज एक साथ 8 गाड़ियां आपस में टकरा गयी। जिसके कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।

Road Accident in Patna Marine Drive: सरस्वती पूजा के दिन पटना के मरीन ड्राइव पर बड़ा हादसा हुआ। एक साथ 8 गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे दुर्घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने अपनी जान बचाई।

पटना मरीन ड्राइव पर आज सरस्वती पूजा के लिए भारी भीड़ देखी गई। लोग अपने परिवार के साथ यहां दर्शन करने आए थे। तभी अचानक एक के बाद एक 8 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दौरान कई गाड़ियां सड़क किनारे बने बैरिकेड से जा टकराई। जिसके कारण कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना सोमवार दोपहर 1 बजे की है। जब पटना मरीन ड्राइव पर एक साथ 8 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि उस वक्त मरीन ड्राइव पर पुलिस नहीं थी जिसके कारण लोग काफी स्पीड में कार चला रहे थे। रफ्तार का कहर आज फिर देखने को मिला। आज 8 गाड़ियां आपस में टकरा गयी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वहां घूमने आए लोग भी सहम गए। राहत की बात यह रही कि इन वाहनों की चपेट में कोई नहीं आया, वरना वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि जान भी जा सकती थी। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। गाड़ियों की टक्कर के कारण मरीन ड्राइव पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News