Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

पटना में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रूपसपुर थाने के 2 दारोगा 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
विजिलेंस की टीम ने पटना के रूपसपुर थाने के दो सब इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है. विजिलेंस की टीम इन दोनों घूसखोरों को अपने साथ ले गई है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

Patna Crime News : विजिलेंस की टीम आए दिन रिश्वतखोरों को पकड़ती है लेकिन इसके बावजूद भी रिश्वतखोर अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं और रिश्वत लेते पकड़े जा रहे हैं. ताजा मामला पटना का है जहां विजिलेंस ने रूपसपुर थाने के दो सब इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

विजिलेंस की टीम ने इन दोनों सब इंस्पेक्टर को बेली रोड स्थित जयप्रकाश भवन के पास से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.

भ्रष्ट सब इंस्पेक्टर की पहचान रूपसपुर थाने के सब इंस्पेक्टर फिरदौस आलम और सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के रूप में हुई है. गिरफ्तार दोनों सब इंस्पेक्टर को विजिलेंस की टीम अपने साथ ले गई है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News