Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Begusarai News “तुम्हारे बिना जीने का क्या मतलब…”, पति की मौत के बाद पत्नी ने भी खत्म कर ली अपनी जीवन लीला, अक्सर डरी और उदास नजर आई

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar Begusarai News : यह घटना दर्दनाक है, बहुत दुःखद है। जिसे भी इस बारे में पता चला, एक पल के लिए स्तब्ध रह गया, खुशबू के गांव में अब मातम का माहौल है, जो बच्ची कभी चंचल थी, अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है।
Bihar Begusarai News
Bihar Begusarai News

Bihar Begusarai News : बिहार के बेगूसराय जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी साह गांव में पति के गम में एक युवती ने अपनी जान दे दी है। मृतक युवती की पहचान अर्जुन साह की पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। जिसकी शादी करीब 4 महीने पहले हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति की तबीयत खराब रहने लगी और इलाज के दौरान एक दिन आखिरकार उसने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उसके जाने के बाद खुशबू भी जिंदा लाश की तरह हो गई। परिजनों के मुताबिक पति के जाने का गम खुशबू को हमेशा सताता रहता था।

वह अक्सर उदास और डरी-सहमी रहती थी और ऐसा लगता था जैसे उसके चेहरे से हंसी हमेशा के लिए गायब हो गई हो। ऐसे में इस बार होली के दिन उसके माता-पिता खुशबू को उसके ससुराल से घर ले आए। यह सोचकर कि शायद वह यहां थोड़ा बेहतर तरीके से रह पाएगी और उसे अपने साथी के जाने के गम से उबरने में मदद मिलेगी।

लेकिन हालात यहां भी नहीं बदले, वो यहां भी उसी स्थिति में पहुंच गई और अक्सर चुपचाप और अकेली बैठी मिलती। ऐसा लगता था जैसे अब उसका इस दुनिया से कोई लेना-देना ही नहीं है। ऐसे में वो दिन भी आया जब उसने फैसला किया कि बस बहुत हो गया, ऐसे जीने से तो बेहतर है कि अपनी जान दे दी जाए।

अब वो इस दुनिया में अपने पति से कभी नहीं मिलेगी, कौन जाने, शायद अपनी जान देने के बाद ही वो अपने प्रियतम से मिल पाए, और शायद दूसरी दुनिया, जहां वो जा रही है, इस दुनिया से बेहतर हो?

परिवार को पता ही नहीं चला और खुशबू ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया, गांव में जिसे भी ये खबर मिली वो अर्जुन शाह के घर की तरफ दौड़ पड़ा, चारों तरफ आंसू थे, खुशबू के इस तरह चले जाने से लोग आहत थे।

हर कोई कह रहा था कि “खुशबू ने गलत किया”.. हां, ये सच है, लेकिन क्या इन लोगों ने अंदाजा लगाने की कोशिश की होगी कि उस लड़की पर जीते जी क्या गुजरी होगी? पति से अलग होने का दर्द कितना बढ़ गया होगा कि अंत में उसने आत्महत्या करना ही एकमात्र विकल्प समझा?

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News