Bihar Bhumi Land Record : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अब भूमि लगान (बिहार भूमि लगान) वसूली में सख्ती बरत रहा है। विभाग के सचिव जय सिंह ने इसकी जानकारी दी है।

Bihar Bhumi Land Record : बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अब भूमि कर (बिहार भूमि लगान) वसूलने में सख्ती बरत रहा है। विभाग के सचिव ने अंचल और जिला स्तर पर बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। ऐसे बड़े बकायेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि लोग प्रकृति परिवर्तन की कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना ही भूमि का उपयोग कर रहे हैं। भूमि के उपयोग में परिवर्तन कराने पर सरकार को शुल्क देना पड़ता है।
इस संबंध में सचिव ने निर्देश दिए कि जो लोग कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना भूमि की प्रकृति बदलकर उसका उपयोग कर रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी किए जाएं।
इधर, अंचल स्तर पर 25 और जिला स्तर पर 10 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की जायेगी.अंचल स्तर के बकायेदारों को नोटिस जारी करने और जिला स्तर के बकायेदारों के खिलाफ नीलाम पत्र दायर करने का आदेश जारी किया गया है.पिछले दिनों हुई समीक्षा बैठक के निर्णयों को लेकर बुधवार को पत्र जारी किया गया है.
यह भी पढ़ें:
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ



