Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Board Result : 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, तारीख तय हो गई; बोर्ड चेयरमैन ने दी अहम जानकारी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Bihar Board Result : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित करने की तिथियां तय कर दी हैं।

Bihar Board Result : बिहार बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया है कि इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षाओं के नतीजे कब जारी किए जाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसका नया अपडेट क्या है।

दरअसल, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने गुरुवार को कहा कि इंटर के नतीजे मार्च के आखिरी सप्ताह में घोषित किए जाएंगे, जबकि मैट्रिक परीक्षा के नतीजे अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। इसके बाद इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए यह बेहद अहम खबर है। इसके बाद अब छात्रों ने राहत की सांस ली है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी। मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुई है और 25 फरवरी तक चलेगी। बिहार बोर्ड जल्द रिजल्ट जारी करने की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी देश में सबसे पहले इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा के नतीजे जारी करने की तैयारी में है।

इधर, बोर्ड ने तीसरे चरण की कंपीटेंसी टेस्ट की प्रक्रिया भी तय कर दी है। अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इसके लिए 22 फरवरी से 12 मार्च तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। कुल 61 विषयों में परीक्षा होगी और परीक्षाएं मई-जून में आयोजित की जाएंगी।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News