Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Chunav 2025 ’25 से 30 वाले नीतीश की अब जरूरत नहीं…बीजेपी सीएम खत्म कर देगी’..बैठक से पहले आरजेडी ने सीएम फेस पर ठोका दावा, कहा-तेजस्वी बिहार की जनता की पसंद

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar Chunav 2025 : महागठबंधन की बैठक से पहले RJD ने CM फेस पर अपना दावा ठोक दिया है. आरजेडी ने कहा है कि बीजेपी नीतीश कुमार की राजनीति खत्म कर देगी और तेजस्वी यादव बिहार की जनता की पहली पसंद हैं.
Bihar Chunav 2025
Bihar Chunav 2025

Bihar Chunav 2025 : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस साल के अंत में होने वाले बिहार चुनाव को लेकर आज यानी गुरुवार (17 अप्रैल) को विपक्षी महागठबंधन के सभी घटक दलों की पहली औपचारिक बैठक पटना में होगी। इस बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी के नेता मौजूद रहेंगे। बैठक का नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे। इस बैठक में सीट शेयरिंग, मुख्यमंत्री चेहरा समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

महागठबंधन की बैठक से पहले RJD ने CM फेस पर अपना दावा ठोक दिया है. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए कहा कि ‘तेजस्वी यादव ही सीएम फेस हैं.’ उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की जनता की पहली पसंद हैं. नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार की जनता अब नीतीश कुमार को नहीं चाहती.

उन्होंने कहा कि ‘पोस्टर लगाने से कोई सीएम नहीं बनता. आने वाले दिनों में बीजेपी नीतीश कुमार की राजनीति को खत्म कर देगी. जेडीयू बीजेपी से डरती है. मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को नकार दिया है. तेजस्वी यादव लोगों की पहली पसंद हैं.’

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News