Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Crime पटना वीमेंस कॉलेज के बाहर फायरिंग, एक युवक घायल, अफरातफरी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar Crime : पटना वीमेंस कॉलेज में गोलीबारी की घटना हुई है. जिसके बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच करने पहुंची है.
Bihar Crime
Bihar Crime

Bihar Crime : पटना वीमेंस कॉलेज से बड़ी खबर आई है। जहां गोलीबारी की खबर है। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक युवक घायल हुआ है। वहीं, इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। फिलहाल घायल युवक को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मौके पर कोतवाली थाने की पुलिस पहुंच गई है। जांच शुरू हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, कॉलेज के बाहर एबीवीपी के छात्रों में आपस में मारपीट हो गई। जिस कार के पास गोलीबारी हुई और जिस कार में घायल को ले जाया गया, वह भी एबीवीपी की ही कार है। लोगों ने बताया कि सभी कारों पर एबीवीपी के बैनर लगे थे। सभी सैदपुर छात्रावास के लड़के हैं।

छात्र संघ चुनाव को लेकर हुई घटना
बताया जा रहा है कि पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव होना है। इसको लेकर वीमेंस कॉलेज में काफी गहमागहमी है। सभी छात्राएं अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रही हैं। बताया जा रहा है कि प्रचार के दौरान यह घटना हुई। इस बार मैथिली मृणालिनी भी वीमेंस कॉलेज से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

फिलहाल सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:- तेजस्वी यादव के इफ्तार में लोग खुलेआम हथियार लेकर आए! जेडीयू नीरज ने सबूत दिखाकर विधान परिषद में आरजेडी को घेरा
यह भी पढ़ें:- BIHAR INTERMEDIATE EXAM RESULT आज जारी होगा बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम, इस तरह देखें अपना रिजल्ट
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News