Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Crime सुशासन बाबू के राज में हत्याओं का रविवार, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी भोजपुरी, बेगुसराय, सीतामढी और सासाराम

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar Crime : रविवार को बिहार में हिंसा और खून-खराबे की घटनाएं हुईं। आरा, बेगूसराय, सीतामढ़ी और सासाराम समेत कई जिलों से हत्या और गोलीबारी की खबरें आईं, जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
Bihar Crime
Bihar Crime

Bihar Crime : बिहार में पुलिस प्रशासन भले ही अपराधियों पर लगाम लगाने का दावा कर रही हो, लेकिन बदमाशों के हौसले कम होते नहीं दिख रहे हैं. रविवार को भोजपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी और सासाराम में असामाजिक तत्वों ने खूब उत्पात मचाया.

भोजपुर में एक शादी समारोह में दो गुटों के बीच खूनी झड़प हुई है. यह घटना में दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं. पूरा मामला भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव का है. जहां रविवार की रात एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मामूली झड़प के बाद हथियारबंद युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

बेगूसराय बाइक पार्किंग को लेकर हुए मामूली झगड़े में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान अजीत महतो के रूप में की है। पुलिस के अनुसार अजीत एक मेडिकल वेस्ट कलेक्शन एजेंसी में ड्राइवर के रूप में काम करता है।

सासाराम जिले में एक ज्वेलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान प्रिंस कुमार सेठ के रूप में हुई है, जो ज्वेलरी का कारोबार करता था। मिली जानकारी के मुताबिक प्रिंस अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी उसे गोली मार दी गई।

सीतामढ़ी में पुरानी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. रविवार को बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी जिससे स्थानीय ग्रामीण डरे हुए हैं. बताया जा रहा है कि घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के चिलरा और परचहिया जाने वाली सड़क पर हुई. मृतक की पहचान जयनगर पंचायत समिति सदस्य कविता कुमारी के पति राजू सिंह कुशवाहा और स्वर्गीय अशर्फी महतो के पुत्र के रूप में हुई है।

सासाराम में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि आरा में आपसी विवाद में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। सीतामढ़ी में पुरानी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा और डर दोनों का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, लेकिन अभी तक किसी भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई या गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

रविवार को हुई इन हत्याओं ने एक बार फिर बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्य के अलग-अलग इलाकों में दिनभर सड़कों पर गोलियों की आवाजें सुनाई देती रहीं। अपराधियों ने खुलेआम वारदातों को अंजाम दिया, जिससे एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News