Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आई नई नवेली दुल्हन लापता, ससुर ने बताई चौंकाने वाली वजह, 3 अन्य लड़कियां भी लापता

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
मुजफ्फरपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आई एक नवविवाहिता दुल्हन लापता हो गई है। उसके साथ तीन अन्य महिलाएं भी लापता हैं।

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में चार अलग-अलग घटनाओं में एक नवविवाहिता, एक विवाहिता और दो युवतियां रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने स्थानीय युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है।

पहली घटना मुजफ्फरपुर के जजुआर थाना क्षेत्र की है, जहां इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गांव से शहर आई एक नवविवाहिता दुल्हन गायब हो गई है। इस संबंध में उसके ससुर ने अहियापुर थाने में अपहरण को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने अपने ही गांव के एक युवक पर गलत नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया है।

ससुर का कहना है कि आरोपी पहले भी उनकी बहू को परेशान करता था। थाने में दर्ज प्राथमिकी में लापता दुल्हन के ससुर ने बताया है कि उनकी बहू की इंटरमीडिएट की परीक्षा का सेंटर अहियापुर के शेखपुर स्थित एक हाई स्कूल में था। वे अखाड़ाघाट रोड में किराए के कमरे में रहते थे। 11 फरवरी को उनकी बहू अचानक गायब हो गई, उसका मोबाइल नंबर भी बंद है।

दूसरी घटना मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र की है, जहां एक गांव से महिला 85 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई है. काफी खोजबीन के बाद भी जब पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला तो पति ने गांव के ही एक युवक पर शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

वहीं, मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाने के चर्च रोड से डॉक्टर के पास गई 30 वर्षीय युवती रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। लापता युवती के भाई ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, मिठनपुरा के रामबाग रोड से 17 वर्षीय छात्रा भी लापता हो गई है। उसकी मां ने वैशाली के एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News