Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Crime News बिहार के इस जिले में 24 घंटे के अंदर तीन बच्चियों का अपहरण, कहां है सुशासन की पुलिस?

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar Crime News : बिहार के दरभंगा में पिछले 24 घंटे में तीन लड़कियों के अपहरण की घटना से हड़कंप मच गया है.जिले के लोग कह रहे हैं कि आखिर सुशासन की पुलिस कहां है?
Bihar Crime News
Bihar Crime News

Bihar Crime News : बिहार के दरभंगा में पिछले 24 घंटे के अंदर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन लड़कियों का अपहरण हो गया है. एक के बाद एक तीन लड़कियों के अपहरण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. थाने में मामला दर्ज कर पुलिस लड़कियों की तलाश में जुट गई है.

पहली घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां से 9वीं की छात्रा का उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह ट्यूशन जा रही थी। छात्रा जब घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने जमालपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस इस मामले में नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।

वहीं, कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से अगवा कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में कमतौल थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों ने दो युवकों पर लड़की के अपहरण का आरोप लगाया है। मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले बिट्टू कुमार पर लड़की के अपहरण का आरोप लगाया गया है।

तीसरी घटना सिमरी थाना क्षेत्र की है, जहां बाजार गई एक लड़की का अपहरण कर लिया गया. लड़की अपनी मौसी के साथ रहती थी. अपहरण का आरोप सीवान के एक युवक पर लगाया गया है. थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लड़की की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे सकुशल बरामद करने का दावा किया है.

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News