Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Crime News शादी के मंडप में हुआ ऐसा विवाद कि भतीजे ने कैंची घोंपकर चाचा की कर दी हत्या

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar Crime News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के भदई गांव में शादी समारोह के दौरान रिबन काटने को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने अपने चाचा की कैंची से हत्या कर दी।….
Bihar Crime News
Bihar Crime News

Bihar Crime News : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भतीजे ने शादी समारोह में हुए विवाद के चलते अपने चाचा की कैंची घोंपकर हत्या कर दी। दरअसल, जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के भदई गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुए मामूली झगड़े ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि भतीजे ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना बुधवार रात की है, जब पारंपरिक शादी की रस्म के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे रजनीश कुमार ने अपने 61 वर्षीय चाचा दिलीप राम पर कैंची घोंप दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार भदई निवासी ब्रह्मदेव राम की बेटी की शादी थी। रस्मों के दौरान दूल्हे द्वारा फीता काटने की परंपरा निभाई जा रही थी, इसी दौरान लड़की और लड़के पक्ष के बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के बीच लड़की के भाई रजनीश कुमार और चाचा दिलीप राम के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि रजनीश ने गुस्से में आकर अपने चाचा के दाहिने सीने में कैंची घोंप दी।

घटना के तुरंत बाद घायल दिलीप राम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया. घटना के तुरंत बाद रजनीश भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन शादी में मौजूद लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और हथौड़ी पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया और हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया.

एसपी ने बताया कि यह घटना शादी समारोह के दौरान रस्मों को लेकर हुए विवाद का नतीजा है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार (कैंची) भी बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, तथा पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। जिस रस्म को लेकर सभी हंस रहे थे, उसी में झगड़ा हो गया और एक निर्दोष की जान चली गई। ग्रामीणों ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और झकझोर देने वाला बताया है।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News