Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Crime News : शादीशुदा प्रेमिका से मिलने जाना युवक को पड़ा महंगा, युवती के परिजनों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar Crime News : बिहार के सीतामढ़ी जिले के भिट्ठा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बनटोलवा गांव में 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। युवक रात के अंधेरे में अपनी शादीशुदा प्रेमिका रीना देवी से मिलने गया था, तभी महिला के परिजनों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
Bihar Crime News
Bihar Crime News

Bihar Crime News : जानकारी के अनुसार चोरौत थाना क्षेत्र के चिकना गांव निवासी रामाश्रय राय के पुत्र 22 वर्षीय राजा कुमार का पिछले तीन-चार वर्षों से सुंदरपुर बनटोलवा गांव निवासी जगदीश राय की पत्नी रीना देवी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

राजा कुमार दिल्ली में एक होटल में काम करता था। एक सप्ताह पहले ही वह अपने घर आया था। राजा अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, जहां घर के लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

मृतक राजा कुमार के पिता रामाश्रय राय ने बताया कि राजा के सुंदरपुर जाने की भनक परिजनों को नहीं लगी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि जगदीश राय के घर पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

पुलिस युवक को अस्पताल ले जा रही थी तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।पुलिस ने इस मामले में जगदीश राय और उसकी पत्नी रीना देवी को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें:- पटना जिले के दुल्हिन बाजार में मंदिर पुरातत्व अधिकारी के घर पर हमला कर गोलियों से भूनकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी नाकाम

यह भी पढ़ें:- बिहार के दारोगा की शर्मनाक हरकत, नाबालिग लड़के के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार, पुलिस ने लिया हिरासत में

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News