Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Crime News तीन लड़कों ने कार में नाबालिग के साथ किया गंदा काम, बाजार से लड़की को किया अगवा; क्या जंगल राज लौट आया है?

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar Crime News : बिहार के गोपालगंज में गैंगरेप की घटना ने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। घर से बाजार गई लड़की को तीन लड़कों ने जबरन अगवा कर कार में गैंगरेप किया।
Bihar Crime News
Bihar Crime News

Bihar Crime News : बिहार के गोपालगंज में घर से सब्जी खरीदने निकली 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कार सवार तीन युवकों ने लड़की को अगवा कर लिया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह लड़की ने घर जाकर पूरी घटना की जानकारी दी तो उसके परिजनों के होश उड़ गए।

बताया जाता है कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले किसान की 15 वर्षीय बेटी 10 अप्रैल की शाम सब्जी खरीदने के लिए घर से निकली थी, तभी कार सवार तीन लड़कों ने लड़की को जबरन उठा लिया और दिघवा दुबौली ले गए। तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान जब लड़की की हालत बिगड़ गई तो अगले दिन सभी उसे सड़क पर छोड़कर भाग गए।

इस घटना के बाद गोपालगंज पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने पुलिस पर पहले तो आनाकानी करने और बाद में एक आरोपी का नाम न बताने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किसके दबाव में पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने की कोशिश कर रही थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने पूरे मामले की जांच की। इस दौरान उन्होंने परिजनों से भी घटना की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। पीड़िता की शिकायत पर बैकुंठपुर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

इस संबंध में गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा एक लड़की का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के परिजनों से भी मुलाकात की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News