Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Crime News पत्नी ने पति को खाने में जहर देकर मार डाला, यूपी जैसी घटना से बिहार में हड़कंप

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar Crime News : बिहार के नालंदा से एक हैरान कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को जहर देकर मार डाला।
Bihar Crime News
Bihar Crime News

Bihar Crime News : इन दिनों पति, पत्नी और वो के मामले काफी सामने आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि शादी के बाद होने वाले अफेयर में हत्याओं का सिलसिला चल पड़ा है। उत्तर प्रदेश के चर्चित सौरभ हत्याकांड के बाद अब बिहार के नालंदा जिले में वैवाहिक संबंधों में विश्वासघात और खौफनाक साजिश का नया मामला सामने आया है। दरअसल, नालंदा के गिरियक थाना क्षेत्र के रैतर गांव में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को जहर देकर मार डाला है।

नूरसराय थाना क्षेत्र के बेलसर गांव निवासी 34 वर्षीय शंकर चौधरी की संदिग्ध मौत के रूप में यह घटना सामने आई है। मृतक के भाई मंटू चौधरी के अनुसार शंकर की पत्नी करीब आठ माह पहले बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। पति ने कई बार उसे वापस बुलाने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी हर बार बात को टालती रही।

कुछ दिन पहले अचानक हालात बदले और पत्नी मायके लौट आई। वहां से उसने शंकर को फोन कर कहा कि अब वह फिर साथ रहना चाहती है। पति के दिल में उम्मीद जगी और 16 अप्रैल को वह पत्नी से मिलने साली के घर रैतर गांव पहुंच गया। लेकिन यह मुलाकात उसकी जिंदगी की आखिरी मुलाकात साबित हुई।

परिजनों का आरोप है कि पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर शंकर को खत्म करने की साजिश पहले ही रच ली थी। पति को खाने में जहर दे दिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।

गिरियक थाना पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस हत्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इन दिनों प्रेम प्रसंग और विवाहेतर संबंधों के चलते हत्या के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे समाज में चिंता की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शंकर शांत स्वभाव का व्यक्ति था और अपने बच्चों को वापस पाने की उम्मीद में अपनी पत्नी से मिलने गया था। पुलिस के मुताबिक जल्द ही मामले में अहम खुलासे हो सकते हैं। स्थानीय थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा आदि की भी जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News