Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Crime News युवक की चाकू घोंपकर हत्या, दावत खाने जा रहे दो भाइयों पर बदमाशों ने किया हमला

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar Crime News : बिहार के गोपालगंज में शादी समारोह में जा रहे दो भाइयों पर हमला किया गया। इस हमले में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
Bihar Crime News
Bihar Crime News

Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। ताजा घटना गोपालगंज से सामने आई है, जहां शादी समारोह में दावत खाने जा रहे दलित युवकों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कटेया थाना क्षेत्र के मुजहां गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह में खाना खाने जा रहे दो भाइयों पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान सिकंदर कुमार के रूप में हुई है जबकि घायल युवक की पहचान धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक सिकंदर अपने भाई धर्मेंद्र के साथ गांव में आयोजित एक शादी समारोह में खाना खाने जा रहा था, इसी दौरान गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों ने उसे रास्ते में रोककर चाकू से हमला कर दिया।

जिसमें सिकंदर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि धर्मेंद्र घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के वरीय अधिकारी पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई में जुट गए हैं। हमलावरों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News