Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

मां ने मोबाइल पर बात करने से रोका तो बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में मची सनसनी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
DPO सुशील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मां ने बेटी को मोबाइल पर बात करने से मना किया तो उसने बड़ा कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Sheohar News : शिवहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी को मोबाइल पर बात करने से रोका तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच कर रही है.

घटना शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के बरही जगदीश की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नाबालिग बेटी अक्सर मोबाइल पर बात किया करती थी। जब उसकी मां ने नाबालिग बेटी को फोन पर बात करने से मना किया तो बेटी को यह पसंद नहीं आया और उसने बिना सोचे समझे बड़ा कदम उठा लिया।

महिला की नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बेटी के इस कदम से मां बेहद सदमे में है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह खुद को कोस रही है कि उसने अपनी बेटी को फोन पर बात करने से क्यों रोका? अगर उसने उसे फोन पर बात करने से नहीं रोका होता तो शायद आज उसकी बेटी जिंदा होती।

यह कहते हुए मां फूट-फूट कर रो रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ ने बताया कि घटना पुरनहिया थाना क्षेत्र के बराही जगदीश की है।

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मोबाइल पर बात करने से मना करने पर उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे पुरनहिया थाना प्रभारी प्रेमजीत सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Prahlad Singh
Author: Prahlad Singh

प्रमो धर्म

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News