Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Election 2025 News बिहार चुनाव से पहले बड़ा सर्वे: तेजस्वी यादव सीएम पद के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार, प्रशांत किशोर ने नीतीश को पछाड़ा

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar Election 2025 News : सर्वे एजेंसी सी-वोटर ने बिहार विधानसभा को लेकर एक सर्वे किया है। इस सर्वे में कहा गया है कि तेजस्वी यादव बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा चेहरा बने हुए हैं। सर्वे में 36 फीसदी लोगों ने कहा है कि तेजस्वी यादव उनकी पहली पसंद हैं।
Bihar Election 2025 News
Bihar Election 2025 News

Bihar Election 2025 News : बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। एक तरफ एनडीए गठबंधन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर सत्ता में वापसी का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन से तेजस्वी यादव बदलाव की उम्मीद जता रहे हैं। बढ़ती राजनीतिक सरगर्मी के बीच एक नया सर्वे सामने आया है, जो कई नेताओं के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है तो कुछ के लिए चेतावनी भी साबित हो सकता है।

C वोटर सर्वे
सर्वे एजेंसी सी-वोटर ने बिहार विधानसभा को लेकर एक सर्वे किया है। इस सर्वे में कहा गया है कि तेजस्वी यादव बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा चेहरा बने हुए हैं। सर्वे में 36 फीसदी लोगों ने तेजस्वी यादव को अपनी पहली पसंद बताया है। हालांकि, सी-वोटर के पिछले सर्वे में 41 फीसदी लोगों ने तेजस्वी को सीएम पद के लिए पसंद किया था। पिछले सर्वे के मुकाबले तेजस्वी की लोकप्रियता में पांच फीसदी की कमी आई है, फिर भी सी-वोटर का सर्वे कहता है कि तेजस्वी शीर्ष पर बने हुए हैं।

प्रशांत किशोर ने सबको चौंकाया, नीतीश तीसरे नंबर पर
इस सर्वे में सबसे बड़ा सरप्राइज जनसुराज अभियान के नेता प्रशांत किशोर रहे, जिन्हें 17 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए सही उम्मीदवार बताया है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक प्रशांत किशोर नीतीश कुमार से आगे निकल गए हैं। बिहार के सिर्फ 15 फीसदी लोग ही नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद के लिए सही उम्मीदवार मानते हैं। सर्वे रिपोर्ट से पता चलता है कि मुख्यमंत्री पद के मौजूदा दावेदारों के बीच उनकी प्रसिद्धि में गिरावट आई है।

वहीं, 13 फीसदी लोगों ने राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद का सही दावेदार माना है। सर्वे के मुताबिक, लोगों की पसंद के मामले में वह चौथे स्थान पर हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को इस रेस में 6 फीसदी लोगों का समर्थन मिला है।

तेजस्वी की गिरती लेकिन मजबूत पकड़, प्रशांत और सम्राट का उदय
सी-वोटर के पिछले सर्वे में तेजस्वी यादव को 41 फीसदी लोगों का समर्थन मिला था, इस बार यह आंकड़ा घटकर 36 फीसदी रह गया है। यानी उनके समर्थन में पांच फीसदी की गिरावट आई है। इसके उलट प्रशांत किशोर और सम्राट चौधरी दोनों की लोकप्रियता में उछाल आया है। प्रशांत किशोर को दो फीसदी और सम्राट चौधरी को पांच फीसदी ज्यादा लोगों का समर्थन मिला है।

अगर सर्वे रिपोर्ट को सही माना जाए तो नीतीश कुमार की स्थिति थोड़ी चिंताजनक मानी जा सकती है, क्योंकि उनके समर्थन में तीन फीसदी की गिरावट आई है। एक तरफ जहां एनडीए चीख-चीख कर कह रहा है कि 2025 में नीतीश कुमार ही सीएम पद के दावेदार होंगे। वहीं दूसरी तरफ सी-वोटर सर्वे उनकी उम्मीदों को झटका दे रहा है।

सरकार के काम पर मिलीजुली प्रतिक्रिया
सर्वे में यह भी पूछा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम से लोग कितने संतुष्ट हैं। इस पर 58 प्रतिशत लोगों ने संतुष्टि जताई, जबकि 41 प्रतिशत असंतुष्ट दिखे। इसी तरह जब लोगों से नीतीश सरकार के समग्र प्रदर्शन के बारे में पूछा गया, तो 65 प्रतिशत लोग सरकार के काम से संतुष्ट दिखे, जबकि 34 प्रतिशत लोगों ने असंतोष जताया।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News