Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 3-4 मई को सीमांचल और ढाका में असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा का कार्यक्रम तय है। AIMIM की सक्रियता से राजद की चुनावी रणनीति पर असर पड़ सकता है। जानिए पूरी खबर।

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं. ओवैसी बिहार का दौरा करने वाले हैं. उनका मुख्य फोकस सीमांचल के साथ-साथ मुस्लिम बहुल इलाके ढाका पर है.
ओवैसी के बिहार दौरे से मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. क्योंकि 2020 के विधानसभा चुनाव में AIMIM ने सीमांचल में आरजेडी को भारी नुकसान पहुंचाया था. इस पार्टी के पांच उम्मीदवार चुनाव जीते थे. इसका सीधा नुकसान आरजेडी को उठाना पड़ा था.
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी 3-4 मई को बिहार दौरे पर रहेंगे। 3 तारीख को वे सीमांचल में जनसभा को संबोधित करेंगे। अगले दिन वे पूर्वी चंपारण के अल्पसंख्यक बहुल इलाके ढाका में जनसभा को संबोधित करेंगे।
4 तारीख को ओवैसी ढाका हाई स्कूल मैदान में जनसभा करेंगे। पार्टी के तिरहुत संगठन प्रभारी राणा रंजीत ने बताया कि एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ढाका आ रहे हैं। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में अराजकता फैलाने वाले विदेशी आतंकवादियों को यह दिखाना है कि आज सभी धर्म और पूरा भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। पार्टी के तिरहुत संगठन प्रभारी राणा रंजीत ने कहा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एक साथ खड़ा है, अपनी एकता दिखा रहा है और पूरा भारत विदेशी आतंकवादियों और उनके आकाओं को नष्ट करने के लिए एकजुट है। राणा रंजीत ने लोगों से 4 मई को ढाका में आयोजित सभा में भारी संख्या में जुटकर अपने नेता का भाषण सुनने का आह्वान किया है।
यह भी पढ़ें:
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ



