Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar Free Electricity : बिहार के 60 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को अब 125 यूनिट तक मुफ़्त बिजली मिलेगी। रिचार्ज की ज़रूरत नहीं, सब्सिडी भी पहले की तरह मिलेगी। यह योजना 1 अगस्त से लागू होगी, लेकिन इसका फ़ायदा जुलाई के बिल में दिखेगा।
Bihar Free Electricity
Bihar Free Electricity

Bihar Free Electricity : बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के जरिए बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत की बड़ी खबर है। राज्य सरकार की 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना के तहत अब स्मार्ट प्रीपेड उपभोक्ताओं को शुरुआती 125 यूनिट तक रिचार्ज नहीं कराना होगा। हालांकि, 125 यूनिट से ज़्यादा बिजली खपत होने पर रिचार्ज अनिवार्य होगा। हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं कि 125 यूनिट मुफ्त बिजली से स्मार्ट मीटर धारकों को कितना फायदा होगा।

ऊर्जा विभाग के अनुसार, बिहार में लगभग 60 लाख घरेलू उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 जुलाई को इस योजना की घोषणा की थी, जिसे 18 जुलाई को राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। यह योजना 1 अगस्त 2025 से लागू होगी, लेकिन इसका लाभ जुलाई महीने के बिल में मिलना शुरू हो जाएगा।

जुलाई के रिचार्ज का बैलेंस अगस्त में दिखेगा

जिन उपभोक्ताओं ने जुलाई में रिचार्ज कराया है, उनके खाते में 125 यूनिट की धनराशि “बैलेंस” के रूप में जमा होगी। यह बैलेंस अगस्त में जारी होने वाले बिजली बिल में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। ऊर्जा विभाग के अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि “उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक रिचार्ज कराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन यदि किसी उपभोक्ता पर बकाया है, तो उसकी राशि प्रतिदिन काटी जाएगी, और ऐसी स्थिति में रिचार्ज कराना होगा।”

लाभ कैसे प्राप्त करें:

  • यदि कोई उपभोक्ता एक महीने में 200 यूनिट बिजली की खपत करता है, तो पहले 125 यूनिट मुफ़्त माने जाएँगे।
  • उपभोक्ता को केवल शेष 75 यूनिट के लिए ही रिचार्ज करना होगा, जो मौजूदा सब्सिडी दर पर लागू होगा।

बिजली की दरें क्या होंगी?

  • शहरी उपभोक्ताओं के लिए, पहले 100 यूनिट के लिए ₹4.12 प्रति यूनिट का शुल्क लिया जाएगा।
  • 100 यूनिट से अधिक खपत पर ₹5.52 प्रति यूनिट (सरकारी सब्सिडी के बाद) का शुल्क लिया जाएगा।

SMS के ज़रिए मिलेगी जानकारी

  • उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार विद्युत वितरण कंपनियाँ उपभोक्ताओं को उनके खातों में जमा राशि की जानकारी एसएमएस के ज़रिए देंगी।

ऊर्जा सचिव का बयान

बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि… “125 यूनिट से अधिक बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को भी पहले की तरह मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत रियायती दरों पर बिजली दी जाएगी। राज्य का प्रत्येक घरेलू उपभोक्ता इस योजना के दायरे में आएगा, कोई भी परिवार इससे वंचित नहीं रहेगा।”

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News