Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Land Survey : बिहार के जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी, जमीन सर्वे को लेकर मिली बड़ी राहत

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Bihar Land Survey : विशेष भू-सर्वेक्षण के तहत गजट प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस कार्य में तेजी लाने के लिए विभाग के कर्मचारी व अधिकारी जुटे हुए हैं।

Bihar Land Survey : बिहार में जमीन सर्वे से जुड़ी अहम खबर सामने आ रही है. जहां जमीन मालिकों से जुड़ी अहम खबर सामने आ रही है. ऐसे में अब खबर ये है कि विशेष भूमि सर्वेक्षण के तहत गजट प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. विभाग के कर्मी और अधिकारी इस काम को तेजी से करने में जुटे हुए हैं. लेकिन इस बीच प्रशासन ने जमीन मालिकों को राहत देते हुए उन्हें स्वघोषणा पत्र जमा करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है. अब तक 62 हजार 654 रैयतों ने स्वघोषणा पत्र जमा कर दिया है.

दरअसल, विशेष भू-सर्वेक्षण के तहत दो गांवों के गजट प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही इस काम में तेजी लाने की कोशिश की जा रही है। पूरे जिले में इस काम को अंतिम रूप देने में विभाग के कर्मी व अधिकारी जुटे हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भू-सर्वेक्षण के दूसरे चरण के तहत अब तक 62 हजार 654 रैयतों ने स्व-घोषणा पत्र में अपनी जमीन से संबंधित जानकारी जमा कर दी है। प्रशासन ने इस प्रक्रिया के लिए 31 मार्च तक की समय-सीमा तय की है।

इस संबंध में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि अगर रैयत तय समय सीमा के अंदर फॉर्म 2 में अपनी जमीन से संबंधित जानकारी जमा नहीं करते हैं तो उन्हें परेशानी हो सकती है। रैयतों को जमीन से संबंधित जानकारी देने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। रैयत डिजिटल पोर्टल के जरिए अपनी जमीन का ब्योरा दर्ज कर सकते हैं या संबंधित कार्यालय में जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

इधर, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी ने बताया कि स्वघोषणा पत्रों की सत्यापन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इसके तहत जमीन का भौतिक निरीक्षण कर उसकी पुष्टि की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता को रोका जा सके।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News