Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar News : कुछ ही देर में घोषित होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar News : बिहार में मैट्रिक की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। कुछ ही देर बाद यानी दोपहर 12 बजे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा
Bihar News
Bihar News

इसके साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मैट्रिक का रिजल्ट जारी करेंगे।

इस मौके पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी मौजूद रहेंगे।

छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.matricresult2025.com और https://www.matricbiharboard.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर या रोल कोड की जरूरत पड़ेगी। छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

इस साल भी बिहार बोर्ड सभी शिक्षा बोर्ड में सबसे पहले 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इस साल मैट्रिक की परीक्षा में करीब 15.85 लाख छात्र शामिल हुए थे।

बिहार बोर्ड 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 में आने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रथम स्थान पाने वाले छात्र को अब 1 लाख की जगह 2 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि दूसरे स्थान पाने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये और तीसरे स्थान पाने वाले छात्र को सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि के तौर पर 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। चौथे से दसवें स्थान पाने वाले छात्रों को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- बिहार चुनाव की तैयारी में राहुल गांधी, 7 को आएंगे पटना, संविधान सुरक्षा सम्मेलन को करेंगे संबोधित

यह भी पढ़ें:- बिहार में कल घोषित होगा मैट्रिक का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार जारी करेंगे रिजल्ट

Hari Vishnu
Author: Hari Vishnu

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News