Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar News : खगड़िया में भीषण आग की घटना में 25 घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति राख

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar News :गर्मी का मौसम आते ही आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस दौरान तेज हवाएं आग में घी डालने का काम कर रही हैं। तेज हवाओं के कारण एक घर में लगी आग ने देखते ही देखते दो दर्जन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों का नुकसान हुआ है।
Bihar News
Bihar News

इस वक्त की बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है जहां भीषण अग्निकांड में 25 घर जलकर राख हो गए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के जवान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

इस अग्निकांड में 25 घर बुरी तरह जल गए और लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना गोगरी प्रखंड के पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरैल पंचायत के महंत गांव की है। जहां पहले एक घर में आग लगी और धीरे-धीरे आग की लपटों ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान तेज हवा ने आग में घी का काम किया।

कुछ ही देर में दो दर्जन घर जल गए और घर में रखे सारे सामान भी जलकर खाक हो गए। आग लगने का कारण क्या था, इसका पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के जवान आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन आग इतनी भीषण है कि उन्हें काफी परेशानी हो रही है। भीषण अग्निकांड से इलाके के लोग डरे हुए हैं कि कहीं उनका घर भी आग की चपेट में न आ जाए।

इसलिए गांव वाले भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों की मदद कर रहे हैं। इस घटना से पीड़ितों में कोहराम मचा हुआ है। आग पीड़ितों का एक-एक सामान जलकर राख हो गया है। अब वे सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:- बिहार चुनाव की तैयारी में राहुल गांधी, 7 को आएंगे पटना, संविधान सुरक्षा सम्मेलन को करेंगे संबोधित

यह भी पढ़ें:- बिहार में कल घोषित होगा मैट्रिक का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार जारी करेंगे रिजल्ट

Hari Vishnu
Author: Hari Vishnu

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News