Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar News : शराब माफियाओं की फायरिंग में युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम किया

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar News : इस घटना के बाद युवक के गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया है और मुआवजे तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Bihar News

Bihar News : मधुबनी में युवक का शव सड़क पर रखकर परिजनों और आक्रोशित पड़ोसियों ने सड़क जाम कर दिया है, शव को सड़क पर रखकर और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.

इतना ही नहीं मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की जा रही है. घटनास्थल पर डीएम, एसपी और स्थानीय विधायक के नहीं पहुंचने से गुस्सा और भी बढ़ गया है.

बता दें कि मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र के लहरियागंज कस्बे में बीती देर रात अंधाधुंध फायरिंग हुई. जहां अपराधियों ने तीन राउंड गोलियां चलाईं. इस दौरान युवक दीपक साह से उसका नाम पूछकर गोली मार दी गई, जिसके बाद दीपक साह घटनास्थल पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा.

परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. जिसके बाद प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. बता दें कि मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की जा रही है.

शराब माफिया पर फायरिंग का आरोप लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।

वहीं, घटना से आक्रोशित परिजनों ने मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र के लहरियागंज चौक पर मुख्य सड़क को जाम कर दिया है।

मधुबनी नगर थाना, राजनगर थाना और रहिका थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लहरियागंज चौक पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

आक्रोशित लोगों के सड़क पर जुटने से मधुबनी-दरभंगा, मधुबनी-जयनगर, लौकहा, हरलाखी, बासोपट्टी और खुटौना मुख्य सड़क पर भीषण जाम लग गया है। वाहनों की लंबी कतार लग गई है और करीब 2 घंटे से सड़क जाम है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

यह भी पढ़ें:- हेलमेट न पहनना पड़ा बहुत महंगा, पांच सौ की जगह कटा 10 लाख का चालान; पूरी बात जानकर हैरान रह जाएंगे आप

यह भी पढ़ें:- बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, बोर्ड की तरफ से आया अपडेट, जानें कैसे और कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट

Hari Vishnu
Author: Hari Vishnu

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News