Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar News गांधी सेतु पर हादसा, ओवरटेक करने के दौरान ट्रक के नीचे आया बाइक सवार, मचा हड़कंप

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar News : गांधी सेतु पर शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब ओवरटेक करने के दौरान एक युवक ट्रक और पुल के पिलर के बीच फंस गया। आगे पढ़ें…
Bihar News
Bihar News

Bihar News : राजधानी पटना के गांधी सेतु के पिलर संख्या 33 के पास शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। ओवरटेक करने के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक ट्रक और पुल के पिलर के बीच फंस गया। हादसे में उसका एक पैर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ट्रक और पुल के खंभे के बीच फंसा युवक
घटना की सूचना मिलते ही पटना ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने सावधानीपूर्वक युवक को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार तेज गति से ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक के नीचे आ गया।

ऐसे बची युवक की जान
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस की तत्परता ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक की जान बचा ली। फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे गांधी सेतु जैसे व्यस्त पुलों पर ओवरटेकिंग से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News