Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar News बिहार के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि, देश के सभी राज्यों को पछाड़कर इस मामले में बना नंबर वन, जानें अधिक जानकारी.

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar News : बिहार लगातार पांचवें महीने दवा आपूर्ति एवं वितरण के क्षेत्र में देश में पहले स्थान पर बना हुआ है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य सुधार के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Bihar News
Bihar News

Bihar News : बिहार में विकास की गति जारी है। चिकित्सा के क्षेत्र में बिहार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश के सभी राज्यों को पछाड़कर बिहार देश का अव्वल राज्य बन गया है। पिछले दो दशकों में बिहार ने चिकित्सा के क्षेत्र में काफी सफलता हासिल की है।

दरअसल, मुफ्त दवा उपलब्ध कराने में बिहार देश का अग्रणी राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर वर्ष 2005 में स्वास्थ्य सुधार की एक नई दिशा शुरू की गई। इस महत्वपूर्ण कदम ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को व्यापक रूप से मजबूत किया और मुफ्त दवा नीति को नई ताकत दी।

आज बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जो मरीजों को 611 तरह की दवाइयां बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराता है। इन दवाओं में कैंसर, हृदय रोग, वायरल इंफेक्शन समेत तमाम बड़ी बीमारियों की दवाएं शामिल हैं।

राज्य सरकार के प्रयासों का असर साफ दिख रहा है। पिछले 20 वर्षों में सरकारी अस्पतालों से दवाओं की आपूर्ति में 10 गुना वृद्धि हुई है। पिछले 5 वर्षों में निशुल्क दवा नीति के तहत दवा आपूर्ति और वितरण पर होने वाले खर्च में 10 गुना वृद्धि हुई है। पहले जहां यह खर्च सीमित था, वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर करीब 762 करोड़ रुपए हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह खर्च 1100 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। यह स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार का प्रमाण है। वर्ष 2005 से पहले सरकारी अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध नहीं थीं, जबकि अब मरीजों को ये दवाएं मुफ्त मिल रही हैं, जिससे खासकर गरीब तबके को आर्थिक राहत मिली है।

केंद्र सरकार के डीवीडीएमएस (ड्रग्स एंड वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल के अनुसार, बिहार लगातार पांचवें महीने देश में दवा आपूर्ति और वितरण के क्षेत्र में पहले स्थान पर बना हुआ है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य सुधार के प्रति राज्य सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News