Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar News बिहार पुलिस की बड़ी लापरवाही, PMCH से रेप का आरोपी फरार

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar News : बिहार पुलिस के लिए एक शर्मनाक घटना सामने आई है। छपरा जिले का दुष्कर्म और अन्य मामलों का आरोपी धनंजय सिंह पुलिस हिरासत से फरार हो गया है।
Bihar News
Bihar News

Bihar News : जानकारी के मुताबिक यह घटना उस वक्त हुई जब उसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) लाया गया था. शनिवार की सुबह यह आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

इस चूक ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई? छपरा के गड़खा थाना क्षेत्र के गोहपुर गांव निवासी धनंजय सिंह दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी था. कोर्ट में दर्ज परिवाद के आधार पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने दो अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन गिरफ्तारी के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई.

उसे उल्टी होने लगी, जिसके बाद पहले स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका इलाज कराया गया. हालत में सुधार नहीं होने पर उसे छपरा सदर अस्पताल की इमरजेंसी में भेजा गया. वहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया. शनिवार की सुबह पीएमसीएच में इलाज के दौरान वह पुलिस की नजरों से ओझल हो गया और फरार हो गया.

जानकारी के मुताबिक धनंजय सिंह को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था और उसकी हालत में सुधार हो रहा था. डॉक्टर उसे डिस्चार्ज करने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन इसी बीच वह मौका देखकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि वह सुबह-सुबह अस्पताल से फरार हो गया. इस घटना ने पुलिस की लापरवाही को उजागर कर दिया है.

आखिर इतने गंभीर मामले के आरोपी को इतनी आसानी से भागने का मौका कैसे मिल गया? इस घटना के बाद छपरा के SSP डॉ. कुमार आशीष ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. उन्होंने आरोपी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है. सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार, जमादार अजय प्रजापति, चौकीदार मितेंद्र राय, रमेश कुमार राय और रामबरई राय से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

SSP ने कहा, ‘यह गंभीर लापरवाही का मामला है. जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.’ पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. धनंजय सिंह की तलाश के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं। छपरा और पटना के आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है।

साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि भागने में उसे किसी की मदद तो नहीं मिली थी. इस घटना ने न सिर्फ पुलिस की साख को धूमिल किया है, बल्कि पीड़ित पक्ष की चिंता भी बढ़ा दी है। देखना यह है कि इसका कोर्ट में चल रहे मामले पर क्या असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News