Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar News एक्शन में बिहार पुलिस, अगले 3 महीने में राज्य होगा नक्सल मुक्त, प्लान तैयार

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar News : बिहार पुलिस राज्य में नक्सलवाद और उग्रवाद के साथ-साथ संगठित अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। अगले तीन महीने में बिहार नक्सल मुक्त हो जाएगा।
Bihar News
Bihar News

Bihar News : बिहार पुलिस राज्य को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में विशेष अभियान चला रही है। पुलिस ने राज्य में नक्सलवाद और उग्रवाद के साथ-साथ संगठित अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। खासकर स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा गठित 15 स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SGO) संगठित अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं।

बिहार में नक्सलियों का इलाका लगातार सिमट रहा है। उत्तर बिहार के नक्सल मुक्त होने के बाद अब दक्षिण बिहार की बारी है। इसके लिए झारखंड से सटे बचे हुए नक्सल प्रभावित इलाकों की पहचान कर वहां सुरक्षा और संचार के साधनों को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड की सीमा पर 11 नए सुरक्षा कैंप बनाए गए हैं।

वहीं, संचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मोबाइल टावर भी लगाए गए हैं। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, पिछले छह सालों में देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या आधी हो गई है। वर्ष 2018 में जहां 16 जिले नक्सल प्रभावित थे, वहीं 2024 तक सिर्फ आठ जिले ही नक्सल प्रभावित रह जाएंगे। इनमें बिहार के मुंगेर और गया भी शामिल हैं।

पुलिस मुख्यालय ने बताया कि इस अभियान के परिणामस्वरूप बिहार में नक्सली गतिविधियां अब केवल खड़गपुर और छकरबंधा के सीमित पहाड़ी क्षेत्रों तक सीमित रह गई हैं। इन क्षेत्रों को अगले तीन महीनों में पूरी तरह उग्रवाद मुक्त करने का लक्ष्य है।

बिहार पुलिस ने बताया कि उग्रवादी संगठनों की कमर तोड़ने के लिए शीर्ष कमांडरों की गिरफ्तारी के साथ ही जमानत पर छूटे उग्रवादियों, उनके संरक्षकों और आर्थिक समर्थकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। झारखंड की सीमा से लगे जंगली क्षेत्रों में अंतरराज्यीय समन्वय के जरिए कार्रवाई की जा रही है, ताकि नक्सल नेटवर्क फिर से संगठित न हो सके।

यह भी पढ़ें:- बिहार में चल रहा है बड़ा खेल, अधिकारियों ने करोड़ों का सामान किया गबन, मामला खुला तो मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें:- बिहार में चलेंगी 166 सिटी बसें, महिलाओं और छात्राओं को बड़ी छूट; इस ऐप से बनवा सकेंगे पास
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News